नई दिल्ली। कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी/भारत में रोबोटिक्स क्षेत्र के विकास को नई दिशा देने के उद्देश्य से Empowered Technology Group (ETG) के अंतर्गत गठित Technology Advisory Group (TAG) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में रोबोटिक्स के लिए रणनीतिक रोडमैप पर गहन विचार-विमर्श किया गया।
इस बैठक में TAG और ETG के सदस्य, वरिष्ठ सरकारी अधिकारी, देश के प्रमुख शिक्षाविद, रोबोटिक्स क्षेत्र से जुड़ी कंपनियों और स्टार्टअप्स ने भाग लिया। चर्चा का मुख्य उद्देश्य भारत में रोबोटिक्स की वर्तमान स्थिति की समीक्षा करना और घरेलू रोबोटिक्स इकोसिस्टम को मजबूत करने की दिशा में ठोस रणनीति तैयार करना रहा।
बैठक के दौरान स्वदेशी तकनीक के विकास, अनुसंधान एवं नवाचार को बढ़ावा देने, उद्योग–शिक्षा–सरकार के बीच सहयोग, और रोबोटिक्स के औद्योगिक, रक्षा एवं सामाजिक क्षेत्रों में उपयोग पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही स्टार्टअप्स को समर्थन, कौशल विकास और नीति ढांचे को सुदृढ़ करने पर भी चर्चा हुई।
TAG–ETG की यह बैठक भारत को रोबोटिक्स के क्षेत्र में आत्मनिर्भर और वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए सक्षम बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।





























