Kaushlendra Pandey/पटना 10 फरवरी 2026 :बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रवक्ता एजाज अहमद ने बताया कि दिनांक 17 फरवरी 2026 को जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की पुण्यतिथि का कार्यक्रम पटना के बापू सभागार में आयोजित किया गया है।
इस पुण्यतिथि कार्यक्रम के संबंध में राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में उक्त कार्यक्रम की घोषणा की थी।
एजाज ने बताया कि इस अवसर पर पूरे राज्य भर से पार्टी के सांसद, विधायक, विधान पार्षद, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक ,पूर्व विधान पार्षद, पूर्व प्रत्याशी के अलावा पंचायत से लेकर जिला, राज्य तथा राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारी सहित सक्रिय कार्यकर्ताओं और कर्पूरी जी के विचारों पर चलने वाले सभी लोगों को आमंत्रित किया गया है।
इन्होंने ने आगे बताया कि कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लालू प्रसाद जी,राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री तेजस्वी प्रसाद यादव जी सहित पार्टी के सभी वरिष्ठ नेतागण उपस्थित रहेंगे ।
इस जननायक कर्पूरी ठाकुर जी के पुण्यतिथि कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष श्री मंगनी लाल मंडल जी करेंगे।
इस अवसर पर जननायक कर्पूरी ठाकुर जी के पुण्यतिथि कार्यक्रम को सफल बनाने की तैयारी के लिए सभी जिलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं को पार्टी की ओर से सूचना प्रेषित की जा रही है और जिला स्तर पर बैठक करके कर्पूरी ठाकुर जी की पुण्यतिथि कार्यक्रम को सफल बनाने के प्रचार प्रसार किया जा रहा है। पटना में भी कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बैठक के साथ होर्डिंग और बैनर लगाकर प्रचार प्रसार किया जायेगा।

























