Kaushlendra Pandey/पटना। बिहार राज्य उच्चतर शिक्षा परिषद के निवर्तमान उपाध्यक्ष डॉ. कामेश्वर झा का कार्यकाल 22 सितंबर 2025 को समाप्त हो गया है। परिषद के कार्यों के सुचारु संचालन को सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार ने अंतरिम व्यवस्था के तहत उच्च शिक्षा विभाग के निदेशक प्रो. (डॉ.) एन. के. अग्रवाल को परिषद के उपाध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है।
प्राप्त आधिकारिक आदेश के अनुसार प्रो. (डॉ.) एन. के. अग्रवाल अपनी वर्तमान जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए परिषद के उपाध्यक्ष के रूप में नियमित नियुक्ति होने तक कार्य करेंगे। इस संबंध में प्रस्ताव को सक्षम प्राधिकार से स्वीकृति मिल चुकी है।
उल्लेखनीय है कि बिहार राज्य उच्चतर शिक्षा परिषद के अध्यक्ष पद पर माननीय शिक्षा मंत्री आसीन हैं। सरकार के इस निर्णय से परिषद के कार्यों में निरंतरता बनी रहेगी और उच्च शिक्षा से जुड़े प्रशासनिक कार्य प्रभावित नहीं होंगे।
— कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी



























