सौरभ निगम /दिल्ली ब्यूरो /भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने रोमानिया की विदेश मंत्री Oana‑Silvia Țoiu के साथ हुई बैठक को लेकर सोशल मीडिया पर जानकारी साझा की। विदेश मंत्री जयशंकर ने ट्वीट में इसे एक अच्छी और सकारात्मक बैठक बताया।
अपने संदेश में उन्होंने कहा कि बैठक के दौरान भारत और Romania के बीच द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा की गई और दोनों देशों ने आपसी सहयोग की पूरी संभावनाओं को और अधिक प्रभावी ढंग से साकार करने पर सहमति जताई।
विदेश मंत्री ने कहा कि भारत और रोमानिया के संबंध ऐतिहासिक रूप से मजबूत रहे हैं और आने वाले समय में व्यापार, निवेश, शिक्षा, तकनीक तथा सांस्कृतिक आदान-प्रदान जैसे क्षेत्रों में सहयोग को और गति दी जाएगी।
इस उच्चस्तरीय मुलाकात को भारत-रोमानिया संबंधों को नई ऊर्जा देने वाला कदम माना जा रहा है।


























