Kaushlendra Pandey /राजकीय तिब्बी कॉलेज एवं अस्पताल में नवागंतुक विशाखानुप्रवेश के छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित तीन दिवसीय ओरियंटेशन वर्कशॉप का आज भव्य समापन समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के अंतिम सत्र में कॉलेज के अधीक्षक ने भावी चिकित्सकों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए जीवन का मूल मंत्र साझा किया। अधीक्षक महोदय ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा, “सफेद कोट पहनना केवल एक उपलब्धि नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है। कुशल चिकित्सक बनने से पहले एक बेहतर और संवेदनशील इंसान बनें, क्योंकि आधी बीमारी डॉक्टर के अच्छे व्यवहार से ही ठीक हो जाती है।” कार्यशाला के दौरान छात्रों को यूनानी चिकित्सा पद्धति की बारीकियों, अस्पताल के अनुशासन और मरीज-चिकित्सक संबंधों के महत्व से अवगत कराया गया। कार्यक्रम के अंत में अधीक्षक ने सभी छात्र-छात्राओं को उनकी नैदानिक यात्रा के लिए प्रेरित किया और उन्हें समाज सेवा के प्रति समर्पित रहने का संकल्प दिलाया। इस आत्मीय समापन समारोह ने नवागंतुक छात्रों में एक नई ऊर्जा और सेवा के भाव को भर दिया है। इस मैके पर डॉ. मोहम्मद तनवीर आलम, डॉ. मुजफ्फरुल इस्लाम, डॉ. मोहम्मद निजामुद्दीन, डॉ. मोहम्मद रज़ी अहमद, डॉ साहिबा फिरोज अहमद, डॉ खेसाल अहमद, डॉ शैलेश कुमार पंकज, डॉ रिजवानुल हक़, डॉ अमरेश कुमार, डॉ मो नजीबुर रहमान, डॉ. मंसूर आलम, डॉ. जावेद अहमद, डॉ. अब्दुस्सलाम, डॉ. सदरुज़्ज़मां और डॉ. कायेनात ज़हरा सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ शिक्षक एवं चिकित्सक मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन एवं कॉर्डिनेट डॉo शिफा शाहिद, डॉoमोशाहिद,डॉo गजाला शमसी एवं डॉ सबीना प्रवीण ने किया, तथा आयोजक के तौर पर डॉ सदरुज्जमा एवं डॉ कायनात जहरा के द्वारा किया गया पूरे कार्यक्रम को कन्वेनर के रूप में डॉ अब्दुस्सलाम एवं डॉ मंसूर अलम ने अंजाम तक पहुंचाया ।
टेक्निकल सपोर्ट के रूप में डॉ तलत आरजू, डॉ शहरीन हसन, अबूबकर पूरी तन्मयता से लगे रहे। इस अवसर पर अस्पताल के employee ऑफ The year के तौर पर शंकर कुमार, (उच्च वर्गीय लिपिक), मृणाल मंजरी, प्रतीक आनन्द (DEO), एवं गोपाल कुमार (फार्मासिस्ट) को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिया सर्टिफिकेट व मेमेंटो देकर प्रोत्साहित किया गया। विभिन्न विभागों के पीजी स्कॉलर्स और इंटर्न्स की बड़ी संख्या भी मौजूद थी।
अंत में नए विशाखानुप्रवेश के छात्रों की फीडबैक के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ





























