Kaushlendra Pandey / आज राष्ट्रीय जनता दल के राज्य कार्यालय में महान समाज सुधारक संत गाडगे महाराज की जयंती पूर्व विधायक सह मुख्य प्रवक्ता श्री शक्ति सिंह यादव की अध्यक्षता में श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
वक्ताओं ने कहा कि संत गाडगे बाबा का जन्म 23 फरवरी, 1876 को महाराष्ट्र के अमरावती जिले के शेणगांव में एक निर्धन परिवार में हुआ था। उन्होंने अत्यंत विषम परिस्थितियों में रहते हुए भी अपना पूरा जीवन समाज सेवा के लिए समर्पित कर दिया। बाबा ने जन-सहयोग से अनेक स्कूलों, अस्पतालों और धर्मशालाओं का निर्माण कराया, जो आज भी समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।
नेताओं ने कहा कि संत गाडगे बाबा सामाजिक समरसता और मानवता के सच्चे हितैषी थे। उन्होंने अंधविश्वास और कुरीतियों के खिलाफ जो अलख जगाई, वह अविस्मरणीय है। आज के समय में उनकी जीवनी और सिद्धांतों से सीख लेना अत्यंत आवश्यक है।
माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में राष्ट्रीय महासचिव श्री बिनु यादव, प्रदेश प्रधान महासचिव श्री रणविजय साहू, विधान पार्षद डॉ उर्मिला ठाकुर, श्रीमती मुन्नी रजक, प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद, अरुण कुमार यादव, प्रदेश महासचिव श्रीमती मुकुंद सिंह, श्री मदन शर्मा, श्री बल्ली यादव, डॉ कुमार राहुल सिंह, श्री निराला यादव, भाई अरुण कुमार , श्री प्रमोद कुमार राम,श्री हरेंद्र कुमार कुशवाहा, डॉ प्रेम कुमार गुप्ता, श्री संजय यादव, श्री निर्भय अंबेडकर, श्री श्याम नंदन पासवान, मुजफ्फर हुसैन राही,श्री कुमर राय, श्री महेंद्र प्रसाद विद्यार्थी, डॉ लालदेव यादव, श्री अशोक कुमार यादव, श्री रामाश्रय कुमार वर्मा, श्री उपेंद्र चंद्रवंशी, श्री शिवेंद्र तांती, श्री शिव सागर यादव, श्री निवास रजक, श्री उपेंद्र कुमार, नीतू कुमारी, श्रीमती रीना चौधरी, श्री जयंत यादव, श्री रामावतार प्रसाद, श्री मल्लु यादव, श्री अशोक कुमार यादव,श्री कुंदन कुमार राय, श्री चंदेश्वर प्रसाद सिंह, महंत राजेंद्र प्रभु सहित राष्ट्रीय जनता दल के के कई वरिष्ठ नेता एवं गणमान्य कार्यकर्ता शामिल थे।




























