रांची | कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी/अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर झारखंड के मुख्यमंत्री Hemant Soren ने देश और राज्य की महिलाओं को हार्दिक बधाई, शुभकामनाएँ और जोहार दिया। उन्होंने कहा कि देश की आधी आबादी केवल परिवार की शक्ति ही नहीं, बल्कि समाज और राज्य की प्रगति की मजबूत आधारशिला है।
मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि हमारी माताएं और बहनें अपने परिश्रम, साहस और संकल्प के बल पर हर क्षेत्र में नई पहचान बना रही हैं। वे न केवल समाज में परिवर्तन की वाहक हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत भी बन रही हैं।
उन्होंने विशेष रूप से झारखंड की महिलाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि राज्य की “मंईयां” हमेशा से संघर्ष, स्वाभिमान और आत्मसम्मान की प्रतीक रही हैं। उनके इसी जज्बे ने समाज को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं के विकास, सम्मान और सशक्तिकरण के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। सरकार की प्राथमिकता है कि महिलाओं को शिक्षा, रोजगार और सामाजिक सुरक्षा के बेहतर अवसर मिलें, ताकि वे आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ सकें और अपने सपनों को साकार कर सकें।
अंत में उन्होंने एक बार फिर सभी महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ और जोहार देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
#InternationalWomensDay #HemantSoren #Jharkhand #WomenEmpowerment #CountryInsideNews



























