प्रिया सिन्हा /रामेश्वर महाविद्यालय, मुजफ्फरपुर के प्रांगण में आज राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विषय था “सशक्त नारी, समृद्ध राष्ट्र”।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो० (डॉ०) श्यामल किशोर ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में प्रो० नरेन्द्र सिंह (सेवानिवृत्त प्राचार्य) उपस्थित रहे।
अपने अध्यक्षीय संबोधन में प्राचार्य प्रो० (डॉ०) श्यामल किशोर ने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए संयुक्त राष्ट्र (UNO) स्तर पर निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि भारत सरकार द्वारा भी महिलाओं को स्वावलंबी एवं सशक्त बनाने के लिए अनेक योजनाएँ संचालित की जा रही हैं। उन्होंने छात्रों को इन योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर उनका लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान समय में महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ाने की आवश्यकता है, ताकि वे सकारात्मक सोच और दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ते हुए आत्मनिर्भर बन सकें तथा समाज और राष्ट्र के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें।
मुख्य अतिथि प्रो० नरेन्द्र सिंह ने सभी महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि समाज में महिलाओं की भागीदारी और सम्मान सुनिश्चित करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
इस अवसर पर डॉ. शारदानंद सहनी ने कहा कि वर्तमान समय में नारी शिक्षा और आत्मविश्वास के बल पर समाज में सशक्त होकर अपनी नई पहचान बना रही है। डॉ. रजनी रंजन ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि आज नारी आधुनिक होने के साथ-साथ शिक्षित भी हुई है और समाज के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है। वहीं डॉ. महजबीन परवीन ने कहा कि महिला सशक्तिकरण को सकारात्मक दृष्टिकोण से स्वीकार करना चाहिए, तभी समाज में वास्तविक परिवर्तन संभव है।
इस अवसर पर डॉ. एनी जोया ने जानकारी देते हुए बताया कि 8 मार्च 2026 को बिहार सरकार के सामाजिक कल्याण विभाग द्वारा महिलाओं की समस्याओं के समाधान के लिए 181 हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है, जो 24 घंटे उपलब्ध रहता है तथा आवश्यकता पड़ने पर महिलाओं को त्वरित सहायता प्रदान करता है।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के अनेक शिक्षक उपस्थित रहे, जिनमें डॉ. रजनी रंजन, डॉ. शारदानंद सहनी, डॉ. बादल कुमार, डॉ. महजबीन परवीन, डॉ. वसीम राजा, डॉ. गोवर्धन सिंह, डॉ. संदीप कुमार, डॉ. पूनम कुमारी, डॉ. अविनाश कुमार झा, डॉ. अंबुजेश मिश्रा, डॉ. स्मृति चौधरी, डॉ. एनी जोया, डॉ. राकेश कुमार, डॉ. अनिता कुमारी, डॉ. विक्रम कुमार, डॉ. मयंक मौसम, किशन कुमार, अभिषेक कुमार, प्रशांत कुमार, अजीत कुमार, श्रवण कुमार तथा समीर कुमार की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यार्थियों का विशेष योगदान रहा। विशेष रूप से अभिषेक, विनीत, निशांत, बबलू, राहुल, कारण, साहिल, कोमल, श्रुति, शाहीन, सिल्की, आकांक्षा एवं शालु ने सक्रिय भूमिका निभाई, जिसके लिए उन्हें सराहा गया।
इस अवसर पर प्राचार्य महोदय द्वारा महाविद्यालय की सभी महिला शिक्षिकाओं एवं कर्मियों को शॉल एवं पौधा (गमला) भेंट कर सम्मानित किया गया।
अंत में कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन डॉ. एनी जोया द्वारा किया गया।
डॉ. एनी जोया-सहायक प्राध्यापिका सह महाविद्यालय मीडिया प्रभारी,राजनीति विज्ञान विभाग
रामेश्वर महाविद्यालय, मुजफ्फरपुर


























