Kaushlendra Pandey /जद (यू) की सदस्यता ग्रहण करने के बाद निशांत कुमार आज पटना स्थित पार्टी के प्रदेश कार्यालय पहुँचे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।
निशांत कुमार ने वहाँ उपस्थित पार्टी विधायकों के साथ-साथ संगठन के शीर्ष नेताओं से मुलाकात की और राज्य के विकास कार्यों तथा पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी ली। साथ ही संगठन की मजबूती के संदर्भ में भी चर्चा की।
उन्होंने पार्टी कार्यालय में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं और कर्मचारियों से मिलकर उनका उत्साह बढ़ाया तथा सभी से ‘विकसित बिहार’ के संकल्प को साकार करने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।




























