पटना। पटना उच्च न्यायालय के जाने-माने अधिवक्ता श्री अमित कुमार सिंह ने भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता से सौजन्य मुलाकात कर उन्हें नागालैंड का राज्यपाल नियुक्त किए जाने पर पुष्प-गुच्छ भेंट कर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।
इस अवसर पर अधिवक्ता श्री अमित कुमार सिंह ने कहा कि नंदकिशोर यादव जी का लंबा राजनीतिक अनुभव, उनकी सादगी तथा जनसेवा के प्रति समर्पण हम सभी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनके कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में नागालैंड राज्य विकास, सुशासन और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित करेगा।
श्री अमित कुमार सिंह ने ईश्वर से उनके सफल, स्वस्थ एवं उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।




























