लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के बिहार प्रदेश कार्यालय पटना में राज्यसभा चुनाव को लेकर पार्टी के विधायक दल की बैठक हुई जिसमें पार्टी के सभी माननीय विधायक शामिल हुए । बिहार राज्यसभा चुनाव को लेकर एनडीए के केंद्रीय पर्यवेक्षक एवं केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री हर्ष मल्होत्रा, छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी राष्ट्रीय महामंत्री ऋतुराज सिंहा समेत लोजपा रामविलास के प्रदेश अध्यक्ष श्री राजू तिवारी और कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष अशरफ अंसारी पार्टी विधान मंडल के संयोजक वेद प्रकाश पांडे मौजूद थे प्रेस को उक्त आशय की जानकारी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेश भट्ट ने दी ।




























