पटना, 16 मार्च 2026 : पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के तत्वावधान में टी.पी.एस. कॉलेज, पटना के दिनकर सभागार में अन्तर महाविद्यालय सांस्कृतिक प्रतियोगिता – 2026 का भव्य आयोजन सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रो रूपम IQAC coordinator के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के बौद्धिक एवं सांस्कृतिक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं।
इस प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय के विभिन्न महाविद्यालयों के छात्र–छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्रतियोगिता के अंतर्गत भाषण (विषय : लोकतंत्र में सोशल मीडिया की भूमिका), वाद–विवाद (विषय : Artificial Intelligence – वरदान या अभिशाप) तथा काव्य–पाठ की विधाएँ आयोजित की गईं।
प्रतिभागियों ने अपनी उत्कृष्ट प्रस्तुति से कार्यक्रम को अत्यंत रोचक एवं ज्ञानवर्धक बना दिया।
इस अवसर पर निर्णायक मंडल में
डॉ. मीता (एसोसिएट प्रोफेसर, नव नालंदा महाविहार),
डॉ. चंद्रलेखा (एसोसिएट प्रोफेसर, बी.एस. कॉलेज, दानापुर)
तथा डॉ. शशि भूषण चौधरी (टी.ओ.एस. कॉलेज, पटना) शामिल थे।
प्रोफेसर सलोनी कुमार (हेड, पीजी डिपार्टमेंट ऑफ इंग्लिश, पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय) पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित थीं।
निर्णायकों ने अपने वक्तव्य में कहा कि
“आज के युवाओं में अभिव्यक्ति की क्षमता, तर्कशीलता एवं रचनात्मकता का अद्भुत संगम देखने को मिला। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास के साथ-साथ उनके आत्मविश्वास को भी सुदृढ़ करते हैं।”
प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे —
भाषण प्रतियोगिता
बालिका वर्ग
प्रथम : निवेदिता राज (गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज, राजगीर)
द्वितीय : मुस्कान अरविंद महिला कॉलेज) तथा रानी कुमारी (कॉलेज ऑफ कॉमर्स) – संयुक्त रूप से
तृतीय : श्रेया रंजन (नालंदा कॉलेज)
बालक वर्ग
प्रथम : आयुष कुमार (कॉलेज ऑफ कॉमर्स)
द्वितीय : आशीष रंजन (नालंदा कॉलेज)
तृतीय : आदित्य कुमार (बी.डी. कॉलेज,पटना)
वाद–विवाद प्रतियोगिता
बालिका वर्ग – पक्ष में तर्क
प्रथम : शैला नाज सिद्दीकी (महिला कॉलेज, खगौल)
द्वितीय : रिया कुमारी (बी.डी. कॉलेज)
तृतीय : अनुष्का कुमारी (जे.डी. महिला कॉलेज,पटना)
बालिका वर्ग – विपक्ष में तर्क
प्रथम : निवेदिता राज (गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज, राजगीर)
द्वितीय : नव्या (ए.एन. कॉलेज,पटना)
तृतीय : रितिका सलोनी (ए.एन.एस. कॉलेज, बाढ़)
बालक वर्ग – पक्ष में तर्क
प्रथम : शुभम राज , (आर. के. डी कॉलेज)
द्वितीय : प्राध्याता कुमार (नालंदा कॉलेज)
तृतीय : अनुराग कुमार (ए.एन. कॉलेज, पटना)
बालक वर्ग – विपक्ष में तर्क
प्रथम : निखिल कुमार (बी.एस. कॉलेज, दानापुर)
द्वितीय : राज कुमार (डिग्री कॉलेज, राजगीर)
तृतीय : राहुल राज (बी.डी. कॉलेज,पटना)
काव्य–पाठ प्रतियोगिता
बालिका वर्ग
प्रथम : स्नेहा कुमारी श्रीवास्तव (आर.पी.एम. कॉलेज, पटना सिटी)
द्वितीय : आस्था सिंह (कॉलेज ऑफ कॉमर्स)
तृतीय : निवेदिता राज (डिग्री कॉलेज, राजगीर)
बालक वर्ग
प्रथम : साकेत राज सिंह (आर.के.डी. कॉलेज, पटना)
द्वितीय; वैभव कुमार (बी.एस. कॉलेज, दानापुर)
तृतीय : सौरभ कुमार झा (टी.पी.एस. कॉलेज, पटना)
कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) तपन कुमार शांडिल्य ने की।
उन्होंने कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक एवं बौद्धिक आयोजन विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता एवं सृजनात्मक सोच को विकसित करते हैं।
तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ ओंकार जबकि प्रो. (डॉ.) रूपम (IQAC कोऑर्डिनेटर) ने प्रतिभागियों को संबोधित किया।डॉ. विनय भूषण कुमार, डॉ. प्रशांत कुमार, डॉ. ओंकार पासवान, डॉ. उमेश कुमार ने प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षकगण, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र–छात्राएँ उपस्थित थे।




























