पटना/गया | कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी: सोशल मीडिया पर निजी और आपत्तिजनक तस्वीर वायरल करने के मामले में बिहार पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह मामला दरभंगा के अलीनगर विधानसभा क्षेत्र की विधायिका सुश्री मैथिली ठाकुर और श्री निशांत कुमार से जुड़ा बताया जा रहा है।
पुलिस के अनुसार, 13 मार्च 2026 को गया जिले के फतेहपुर थाना को सूचना मिली कि सोशल मीडिया पर श्री निशांत कुमार एवं अलीनगर विधानसभा (दरभंगा) की माननीय विधायिका सुश्री मैथिली ठाकुर की आपत्तिजनक तस्वीर वायरल की जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले का सत्यापन शुरू किया।
जांच के दौरान पता चला कि तस्वीर वायरल करने वाला व्यक्ति गया जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र के ग्राम शब्दो का रहने वाला है। इसके बाद फतेहपुर थाना में कांड संख्या 140/26, दिनांक 13 मार्च 2026 को मामला दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में संलिप्त आरोपी विकाश कुमार (ग्राम- शब्दो, थाना- फतेहपुर, जिला- गया) को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
बिहार पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया पर किसी की निजी या आपत्तिजनक तस्वीरें वायरल करना गंभीर अपराध है और ऐसे मामलों में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
#Hashtags:
#BiharPolice #GayaPolice #SocialMediaCrime #CyberCrime #BiharNews #Darbhanga #AliNagar #CountryInsideNews #कंट्रीइनसाइडन्यूज #HainTaiyaarHum



























