पटना में कोर्ट नायकों की अहम बैठक, न्यायिक प्रक्रिया को तेज और मजबूत बनाने पर जोर
पटना, 18 मार्च 2026 | कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी/Bihar Police मुख्यालय के आदेश और वरीय पुलिस अधीक्षक पटना के निर्देश पर बुधवार को कोर्ट नायकों के कर्तव्यों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का उद्देश्य न्यायिक प्रक्रिया को अधिक प्रभावी और व्यवस्थित बनाना रहा।
बैठक में पुलिस अधीक्षक (क्राइम), पटना, जिला अभियोजन पदाधिकारी, लोक अभियोजक सहित कई पुलिस और अभियोजन अधिकारी उपस्थित रहे। सदर न्यायालय के कोर्ट नायक जहां भौतिक रूप से शामिल हुए, वहीं दानापुर, बाढ़, मसौढ़ी समेत अन्य न्यायालयों के कोर्ट नायक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े।
बैठक के दौरान साक्षियों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित कराने, कांड दैनिकी (केस डायरी) समय पर उपलब्ध कराने और अभियोजन से जुड़े विभिन्न अहम पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने न्यायिक प्रक्रिया को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए कोर्ट नायकों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
इस पहल से पटना में न्याय व्यवस्था को अधिक गति और पारदर्शिता मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।