Kaushlendra Pandey पटना। “उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार” के संदेश के साथ मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने आज पटना स्थित Gandhi Maidan में तीन दिवसीय बिहार दिवस समारोह का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने राज्यवासियों को बिहार दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और बिहार की समृद्ध ऐतिहासिक व सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान आपदा प्रबंधन और शिक्षा विभाग द्वारा लगाए गए विभिन्न स्टॉल एवं प्रदर्शनियों का अवलोकन किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं से बातचीत कर उनका उत्साहवर्धन किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
समारोह में उपमुख्यमंत्री Samrat Choudhary और Vijay Kumar Sinha सहित कई मंत्री एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। इनमें Bijendra Prasad Yadav, Vijay Kumar Choudhary, Sunil Kumar, Ashok Choudhary, Ramkripal Yadav, Deepak Prakash, Sanjay Kumar Jha और Lalan Sarraf समेत कई गणमान्य लोग शामिल हुए।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी देखने को मिली, जिससे बिहार दिवस का उत्साह चरम पर नजर आया। तीन दिनों तक चलने वाले इस समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रदर्शनियां और विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
(कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी)




























