लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने माँ कात्यायनी की स्तुति करते हुए प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि माँ दुर्गा के षष्ठ स्वरूप माँ कात्यायनी भक्तों के भय, रोग और शोक-संतापों को हरने वाली हैं।
मुख्यमंत्री ने संस्कृत श्लोक—
“चन्द्रहासोज्ज्वलकरा शार्दूलवरवाहना।
कात्यायनी शुभं दद्याद्देवी दानवघातिनी॥”
का उल्लेख करते हुए देवी की महिमा का वर्णन किया।
उन्होंने प्रार्थना की कि माँ भगवती की कृपा से समस्त संसार का कल्याण हो तथा हर हृदय में शांति, शक्ति और सद्भाव का वास हो।
मुख्यमंत्री ने कहा कि माँ कात्यायनी की आराधना से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और समाज में सुख-समृद्धि का मार्ग प्रशस्त होता है।
(कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी)




























