जेडीयू प्रवक्ता नवल शर्मा ने कहा कि निशांत कुमार नई पीढ़ी की सशक्त, साफ-सुथरी और संवेदनशील आवाज बनकर उभर रहे हैं। उनकी सादगी, मर्यादा और समाज के प्रति प्रतिबद्धता उन्हें भीड़ से अलग पहचान दिलाती है। नीतीश कुमार ने राजनीति को हमेशा सेवा का माध्यम माना है। वही मूल्य, वही दृष्टि और वही जनसमर्पण की भावना निशांत कुमार में स्पष्ट रूप से दिखाई देती है, जो उन्हें स्वाभाविक रूप से एक जिम्मेदार भविष्य का नेतृत्वकर्ता बनाती है। जेडीयू को भरोसा है कि निशांत कुमार के नेतृत्व में युवाओं की भागीदारी और जनविश्वास दोनों और मजबूत होंगे, और बिहार की राजनीति एक नई ऊर्जा, नई सोच और नई दिशा के साथ आगे बढ़ेगी।



























