Kaushlendra Pandey /नई दिल्ली ब्यूरो । कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी:Ministry of Electronics and Information Technology (MeitY) की संसदीय परामर्शदात्री समिति की बैठक केंद्रीय मंत्री Ashwini Vaishnaw की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), उभरती प्रौद्योगिकियों और इलेक्ट्रॉनिक्स हार्डवेयर मैन्युफैक्चरिंग पर व्यापक चर्चा की गई।
बैठक में Electronics System Design and Manufacturing (ESDM) पर प्रस्तुति दी गई, जिसमें बताया गया कि भारत तेजी से वैश्विक इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में उभर रहा है। इसके पीछे मजबूत आर्थिक आधार, तेजी से बढ़ती डिजिटल अर्थव्यवस्था और सशक्त नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र प्रमुख कारण हैं।
समिति को यह भी अवगत कराया गया कि सरकार ने इस क्षेत्र को मजबूत करने के लिए कई अहम योजनाएं लागू की हैं, जिनमें Production Linked Incentive Scheme (PLI), Electronics Components and Manufacturing Scheme (ECMS), Electronics Manufacturing Clusters Scheme (EMC) और Semicon India Programme शामिल हैं।
बैठक में पिछले वर्षों में हासिल की गई प्रगति की समीक्षा करते हुए भविष्य की रणनीतियों पर भी विचार-विमर्श किया गया, ताकि भारत को इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर क्षेत्र में आत्मनिर्भर और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाया जा सके।

























