अमित राय /पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के लाभपुर से तृणमूल कांग्रेस के नेता अभिषेक बनर्जी ने एक भावनात्मक और आध्यात्मिक संदेश साझा किया। उन्होंने बीरभूम की पवित्र धरती को नमन करते हुए इसे विश्वकवि रवीन्द्रनाथ ठाकुर की कर्मभूमि और प्रसिद्ध साहित्यकार ताराशंकर बंद्योपाध्याय की जन्मभूमि बताया।
अभिषेक बनर्जी ने कहा कि यह भूमि केवल सांस्कृतिक धरोहर ही नहीं, बल्कि कई शक्तिपीठों की आस्था से भी जुड़ी हुई है। इसी क्रम में उन्होंने लाभपुर स्थित मां फुल्लरा के मंदिर में पूजा-अर्चना की और मां के चरणों में श्रद्धा अर्पित की।
उन्होंने मां फुल्लरा से प्रार्थना करते हुए कहा कि समाज से सभी तरह की नकारात्मकता और अशुभ शक्तियों का अंत हो तथा लोग आपसी भेदभाव भूलकर एकजुट होकर आगे बढ़ें। उन्होंने ‘मां-माटी-मानुष’ के कल्याण की कामना भी की।
अभिषेक बनर्जी ने इस अवसर को “पुण्य क्षण” बताते हुए कहा कि मां के आशीर्वाद से समाज में शांति, एकता और सद्भाव बना रहे।
कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी





























