Kaushlendra Pandey 31 मार्च 2026, पटना। बिहार जद (यू0) के मा0 प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने नालंदा स्थित माता शीतला मंदिर में हुई भगदड़ की दुखद घटना में जान गंवाने वाले श्रद्धालुओं के प्रति गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि यह हृदयविदारक हादसा अत्यंत पीड़ादायक है और इसने सभी को गहरे रूप से मर्माहत किया है।
उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति और संबल प्रदान करें। साथ ही, इस घटना में घायल सभी श्रद्धालुओं के शीघ्र एवं पूर्ण स्वस्थ होने की कामना की।
प्रदेश अध्यक्ष ने जारी बयान में कहा कि मा0 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के संवेदनशील नेतृत्व में राज्य सरकार इस दुखद घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है तथा हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए पूर्ण रूप से तत्पर और प्रतिबद्ध है।
उन्होंने संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि इस कठिन समय में पार्टी और सरकार की संवेदनाएँ एवं प्रार्थनाएँ पीड़ित परिवारों के साथ हैं।



























