अमित राय / कोलकाता, 9 अप्रैल 2026 — पश्चिम बंगाल के बरानगर विधानसभा क्षेत्र में Sayantika Banerjee के समर्थन में आज डनलप मोड़ से सिंथी मोड़ तक भव्य पदयात्रा निकाली गई। इस पदयात्रा में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने हिस्सा लिया और तृणमूल कांग्रेस के प्रति अपना समर्थन जाहिर किया।
कार्यक्रम में मौजूद नेताओं ने कहा कि आम जनता की भागीदारी, उत्साह और स्वस्फूर्त उपस्थिति यह दर्शाती है कि बरानगर की जनता विकास के मुद्दे पर All India Trinamool Congress के साथ खड़ी है।
पदयात्रा के दौरान विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा गया कि कुछ राजनीतिक ताकतें अपने स्वार्थ के लिए बंगाल में विभाजन और सांप्रदायिक तनाव पैदा करने की कोशिश कर रही हैं। तृणमूल कांग्रेस ने स्पष्ट किया कि वह ऐसी “स्वेच्छाचारी शक्तियों” के खिलाफ मजबूती से लड़ाई जारी रखेगी।
नेताओं ने जनता से अपील की कि आगामी चुनाव में लोकतांत्रिक तरीके से बंगाल विरोधी ताकतों को करारा जवाब दें।
कार्यक्रम के अंत में “जय बांग्ला”, “जय तृणमूल” और “मां-माटी-मानुष जिंदाबाद” के नारों के साथ माहौल गूंज उठा।




























