सौरभ निगम नई दिल्ली। कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी/ देश में आधुनिक और तेज रेल यात्रा का प्रतीक बन चुकी Vande Bharat Express की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। वित्तीय वर्ष 2025–26 में इन ट्रेनों से करीब 4 करोड़ यात्रियों ने सफर किया, जो पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 34 प्रतिशत अधिक है।
रेल मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, वंदे भारत ट्रेनों ने अपनी शुरुआत से अब तक करीब 1 लाख ट्रिप्स पूरे किए हैं और 9.1 करोड़ से अधिक यात्रियों को सेवा प्रदान की है। यह उपलब्धि भारतीय रेलवे के आधुनिकीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
इन रूट्स पर सबसे ज्यादा मांग
वंदे भारत ट्रेनों में सबसे अधिक यात्रियों की संख्या नई दिल्ली–वाराणसी, नई दिल्ली–श्री माता वैष्णो देवी कटरा, सिकंदराबाद–विशाखापट्टनम और चेन्नई–मैसूर जैसे रूट्स पर देखी गई है। इन रूट्स पर बढ़ती यात्री संख्या से पर्यटन और क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को भी बढ़ावा मिला है।
स्लीपर सेवा को भी जबरदस्त रिस्पॉन्स
Vande Bharat Sleeper सेवा ने भी शुरुआत के तीन महीनों में ही 100 प्रतिशत से अधिक ऑक्यूपेंसी दर्ज की है। इस दौरान करीब 1.21 लाख यात्रियों ने इस सुविधा का लाभ उठाया।
आधुनिक रेल यात्रा की ओर बढ़ता भारत
रेल मंत्रालय का मानना है कि वंदे भारत ट्रेनों की सफलता यह दर्शाती है कि देश के यात्री अब तेज, सुरक्षित और आरामदायक यात्रा को प्राथमिकता दे रहे हैं। इससे न केवल रेलवे की छवि में सुधार हुआ है, बल्कि देश के आर्थिक और पर्यटन विकास को भी गति मिली है।
#VandeBharat #IndianRailways #RailNews #ModernIndia #TravelUpdate





























