पटना 12 अप्रैल; 2026/ राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार यादव ने भाजपा द्वारा बिहार में भाजपा विधायक दल के नेता के चुनाव हेतु केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान जी को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किए जाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि नीतीश कुमार जी ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा भी नहीं दिया है, लेकिन भाजपा ने अपना मुख्यमंत्री चुनने की प्रक्रिया शुरू कर दी। इसी बात से समझा जा सकता है कि नीतीश कुमार जी को जबरन मुख्यमंत्री पद से हटाया जा रहा है। भूंजा पार्टी के सहारे भाजपा ने अपने चक्रव्यूह में पूरी तरह से नीतीश कुमार जी फंसा लिया है।
राजद प्रवक्ता ने कहा कि पिछले 35 साल से बिहार की जनता और बिहार के नेताओं द्वारा मुख्यमंत्री तय होते थे, लेकिन अब दिल्ली में बैठकर दो गुजराती बिहार का मुख्यमंत्री तय करेंगे। जोकि बिहार और बिहारियों के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। पीएम नरेंद्र मोदी जी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जी द्वारा शिवराज सिंह जी को सौंपे गए सीक्रेट पर्ची से ही निकलेगा बिहार के नए मुख्यमंत्री का नाम।
राजद प्रवक्ता ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव जी जिस बातों को शुरुआती दौर से कहते आ रहे थे। बिहार की राजनीति में वही बात होता स्पष्ट रूप से दिख रहा है। नीतीश कुमार जी को भाजपा ने फिनिश कर दिया।




























