Kaushlendra Pandey (कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी):पटना: बिहार में सत्ता परिवर्तन की तस्वीर अब साफ होती नजर आ रही है। सम्राट चौधरी ने राज्यपाल के समक्ष सरकार बनाने का दावा पेश किया, इस दौरान एनडीए के कई बड़े नेता उनके साथ मौजूद रहे, जिससे राजनीतिक संदेश साफ तौर पर शक्ति प्रदर्शन के रूप में देखा जा रहा है।
इस अहम मौके पर जनता दल (यूनाइटेड) की ओर से केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, बिहार सरकार के मंत्री विजय कुमार चौधरी, जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा भी मौजूद रहे।
वहीं, केंद्र सरकार की ओर से कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में शामिल हुए। इसके अलावा उपेंद्र कुशवाहा, अरुण भारती और जीतन राम मांझी की मौजूदगी ने इस दावे को और मजबूती दी।
इतने बड़े स्तर पर नेताओं की उपस्थिति से यह स्पष्ट संकेत मिल रहा है कि एनडीए पूरी तरह एकजुट होकर नई सरकार बनाने की दिशा में आगे बढ़ चुका है। अब राज्यपाल के फैसले और शपथ ग्रहण की तारीख पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं।






















