Kaushlendra Pandey /देवघर (झारखंड), 19 अप्रैल 2026 — बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने झारखंड के देवघर स्थित पवित्र बाबा बैद्यनाथ धाम में देवाधिदेव महादेव का विधिवत पूजन-अर्चन कर दर्शन किया।
मुख्यमंत्री ने बाबा बैद्यनाथ से समस्त बिहारवासियों के सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना की। उन्होंने कहा कि इस पावन धाम में दर्शन कर उन्हें अपार आध्यात्मिक ऊर्जा और शांति की अनुभूति हुई।
यह ज्योतिर्लिंग देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों में से एक है, जहां हर वर्ष लाखों श्रद्धालु भगवान शिव के दर्शन के लिए पहुंचते हैं।
हर-हर महादेव! 🙏
#BaidyanathDham #Deoghar #HarHarMahadev #महादेव #BiharNews


























