सौरभ निगम / केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने अरुल्मिगु कपलेश्वरर मंदिर, मायलापुर (चेन्नई) में पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने भगवान से सभी के अच्छे स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना की।
मंदिर में दर्शन के बाद अमित शाह ने कहा कि यहां पूजा करने का उन्हें सौभाग्य प्राप्त हुआ है। उन्होंने प्रार्थना की कि प्रभु की कृपा सभी देशवासियों पर बनी रहे और हर किसी को सुख-शांति, स्वास्थ्य और धन-समृद्धि का आशीर्वाद मिले।
गौरतलब है कि अरुल्मिगु कपलेश्वरर मंदिर दक्षिण भारत के प्रमुख धार्मिक स्थलों में से एक है, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। मंदिर की ऐतिहासिक और आध्यात्मिक महत्ता इसे विशेष बनाती है।




























