टी.पी.एस. कॉलेज, पटना के प्लेसमेंट सेल के तत्वावधान में आज दिनांक 22 अप्रैल 2026 को महाविद्यालय परिसर में Aurobindo Pharma Pvt. Ltd. के लिए एक सफल कैम्पस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। यह ड्राइव SSSV Solutions, हैदराबाद के सहयोग से संपन्न हुआ।
इस अवसर पर बी.एससी./एम.एससी. (रसायन विज्ञान) के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। चयन प्रक्रिया के अंतर्गत अभ्यर्थियों का स्क्रीनिंग एवं साक्षात्कार आयोजित किया गया।
इस प्लेसमेंट ड्राइव में कुल 14 छात्रों का चयन ट्रेनी/अप्रेंटिस पदों के लिए किया गया। चयनित अभ्यर्थियों को आकर्षक स्टाइपेंड एवं अन्य सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।
महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रो.(डॉ.) तपन कुमार शांडिल्य ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार के प्लेसमेंट ड्राइव न केवल विद्यार्थियों को रोजगार के अवसर प्रदान करते हैं, बल्कि उनके व्यावसायिक कौशल, आत्मविश्वास एवं औद्योगिक समझ को भी सुदृढ़ करते हैं। उन्होंने आगे कहा कि टी.पी.एस. कॉलेज विद्यार्थियों के समग्र विकास एवं रोजगारोन्मुखी शिक्षा को प्राथमिकता देता है, और भविष्य में भी ऐसे प्रयास निरंतर जारी रहेंगे ताकि अधिक से अधिक छात्रों को गुणवत्तापूर्ण रोजगार के अवसर उपलब्ध हो सकें।
इस अवसर पर प्लेसमेंट सेल के को-ऑर्डिनेटर डॉ. प्रशांत कुमार, असिस्टेंट को-ऑर्डिनेटर डॉ. सुशोभन पलाधी तथा मणि केथिरेड्डी (Recruitment Trainee, SSSV Solutions) भी उपस्थित रहे।



























