Kaushlendra Pandey /बिहार विधानसभा में बहस के दौरान विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि “इलेक्टेड मुख्यमंत्री को सेलेक्टेड मुख्यमंत्री ने पद से हटाया”, इशारा सत्ता परिवर्तन की प्रक्रिया पर था।
तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर तंज कसते हुए कहा कि “सम्राट चौधरी लालू जी की पाठशाला से निकले हैं”, जिससे उन्होंने पुराने राजनीतिक संबंधों की ओर संकेत किया।
यही नहीं, उन्होंने एनडीए के अंदर संभावित खींचतान का दावा करते हुए कहा कि “सम्राट चौधरी की पगड़ी पर विजय सिन्हा की नजर है”, इशारा उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की ओर था।
तेजस्वी के इन बयानों से सदन में राजनीतिक तापमान और बढ़ गया है। सत्तापक्ष ने जहां इन आरोपों को खारिज किया, वहीं विपक्ष लगातार सरकार को घेरने की रणनीति पर काम कर रहा है।


























