अमित राय /मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बोलीं—कोलकाता की जनसभाओं में उमड़ा जनसैलाब, ‘मां-माटी-मानुष’ के समर्थन का दावा.
Mamata Banerjee ने Howrah मध्य विधानसभा, Kolkata Port विधानसभा और Bhabanipur विधानसभा क्षेत्र में आयोजित जनसभाओं में उमड़ी भारी भीड़ पर भावुक प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि आम जनता का स्नेह, समर्थन और उत्साह इस दिन को अविस्मरणीय बना गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों की स्वस्फूर्त भागीदारी साफ संकेत देती है कि ‘मां-माटी-मानुष’ के पक्ष में माहौल है और कोलकाता समेत पूरे बंगाल के लोग विकास और प्रगति के एजेंडे पर एकजुट हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सर्वधर्म समभाव की इस भूमि पर विभाजनकारी राजनीति के लिए कोई स्थान नहीं है।
जनसभा से मुख्यमंत्री ने सभी वर्गों के लोगों से अपील की कि वे आत्मनिर्भर और समृद्ध बंगाल के निर्माण के लिए हावड़ा मध्य से उम्मीदवार Arup Roy और कोलकाता बंदरगाह से उम्मीदवार Firhad Hakim सहित तृणमूल कांग्रेस के सभी प्रत्याशियों को ‘जोड़ाफूल’ चुनाव चिह्न पर वोट देकर भारी बहुमत से विजयी बनाएं।
सभा के अंत में ‘जय बंगाल’, ‘तृणमूल कांग्रেস जिंदाबाद’ और ‘मां-माटी-मानुष जिंदाबाद’ के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।





























