अमित राय / Abhishek Banerjee ने Howrah के जगतबल्लभपुर और डोमजुड़ विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित चुनावी प्रचार के दौरान भारी भीड़ को संबोधित करते हुए कहा कि जनता ने स्पष्ट संकेत दे दिया है कि उनका समर्थन विकास के साथ है।
उन्होंने कहा कि जब भी लोगों को डर का सामना करना पड़ा, “घরের ছেলে” (अपने लोगों) ने ही साथ दिया, बाहरी ताकतों ने नहीं। बंगाल की अस्मिता और सम्मान के साथ खिलवाड़ करने वालों को जनता लोकतांत्रिक तरीके से जवाब देगी।
अभिषेक बनर्जी ने कहा कि हावड़ा की ऐतिहासिक भूमि कभी भी किसी के सामने झुकी नहीं है और तृणमूल कांग्रेस के साथ इसका गहरा भावनात्मक संबंध है। उन्होंने दावा किया कि आज की रैली में उमड़ा जनसैलाब इस बात का प्रमाण है कि लोकतंत्र की रक्षा की इस लड़ाई में तृणमूल कांग्रेस की जीत तय है।
उन्होंने लोगों से अपील की कि 29 अप्रैल को जगतबल्लभपुर से उम्मीदवार Subir Chatterjee (टिंगकाई) और डोमजुड़ से उम्मीदवार Tapas Maiti को ‘जोड़ाफूल’ चुनाव चिन्ह पर वोट देकर भारी मतों से विजयी बनाएं।
सभा के अंत में ‘जय बंगाल’ और ‘तृणमूल कांग्रेस जिंदाबाद’ के नारों के साथ माहौल गूंज उठा।
























