Kaushlendra Pandey / मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के विश्वासमत पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने दरगाह पर चादरपोशी कर मांगी दुआ
Samrat Choudhary के मुख्यमंत्री बनने और सदन में विश्वासमत हासिल करने के उपलक्ष्य में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नेताओं ने दरगाह पर चादरपोशी कर उनकी सफलता के लिए दुआ मांगी। नूर आलम धोबी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने हाई कोर्ट दरगाह की मजार पर चादर अर्पित की।
इस अवसर पर नेताओं ने मुख्यमंत्री के सफल और जनकल्याणकारी कार्यकाल की कामना की और विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में बिहार विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा। चादरपोशी से पूर्व प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर उनसे मुलाकात की, जहां मुख्यमंत्री ने चादर को स्पर्श कर अपनी अकीदत पेश की।
कार्यक्रम में एमडी नूर आलम हवारी, एमडी हाशिम बाखो, एमडी इंसार बाखो, एमडी फैयाज काज़मी, एमडी फैजुद्दीन, एमडी नवाब अली, मौलाना अज़मतुद्दीन, एमडी दिलशाद, एमडी फिरोज अंसारी, अब्दुल रहमान और नौशाद सहित कई लोग उपस्थित रहे।



























