अमित राय / महेशतला में जनसैलाब, टीएमसी के समर्थन में उमड़ा विश्वास.
पश्चिम बंगाल के महेशतला विधानसभा क्षेत्र में चुनावी प्रचार के अंतिम चरण में तृणमूल कांग्रेस के पक्ष में जबरदस्त जनसमर्थन देखने को मिला। रोड शो के दौरान भारी संख्या में लोगों की उपस्थिति ने इसे जनसैलाब में बदल दिया।
प्रचार अभियान की शुरुआत इसी क्षेत्र से करने के बाद, अंतिम समय में भी यहां की जनता का उत्साह और समर्थन पार्टी के प्रति मजबूत विश्वास को दर्शाता है। स्थानीय लोगों ने स्पष्ट संकेत दिए कि वे राज्य की संस्कृति, परंपरा और पहचान के खिलाफ किसी भी साजिश को सफल नहीं होने देंगे।
सभा में कहा गया कि बंगाल की यह पवित्र धरती हमेशा अन्याय के खिलाफ खड़ी रही है और आगे भी अपने स्वाभिमान तथा अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट रहेगी। तृणमूल कांग्रेस ने जनता की सेवा और विकास को सर्वोपरि बताते हुए भविष्य में और तेज गति से काम करने का भरोसा जताया।
साथ ही, भाजपा पर बंगाल को बदनाम करने का आरोप लगाते हुए जनता से लोकतांत्रिक तरीके से जवाब देने की अपील की गई।
29 अप्रैल को होने वाले मतदान में महेशतला विधानसभा क्षेत्र से तृणमूल कांग्रेस प्रत्याशी शुभाशीष दास को ‘जोड़ाफूल’ चुनाव चिन्ह पर वोट देकर भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की गई।
जोरदार नारा भी गूंजा — “जय बंगाल, तृणमूल कांग्रेस जिंदाबाद!”
रिपोर्ट: कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी





























