अमित राय कोलकाता ब्यूरो : Mamata Banerjee ने कथित तौर पर नेताजी इंडोर स्टेडियम के अंदर की फुटेज देखने के बाद शखावत मेमोरियल स्थित स्ट्रॉन्गरूम का दौरा किया।
सूत्रों के अनुसार, फुटेज देखने के बाद मुख्यमंत्री तुरंत स्ट्रॉन्गरूम पहुंचीं और वहां की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता को लेकर गंभीर चिंता जताई।
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि लोकतंत्र के साथ किसी भी तरह का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों और पार्टी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि मतगणना प्रक्रिया पर कड़ी नजर रखें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल जानकारी दें।
इस घटनाक्रम के बाद राज्य की राजनीति में हलचल तेज हो गई है और विभिन्न दलों की ओर से प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।




























