सम्राट चौधरी ने आज मुख्यमंत्री सचिवालय में नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रशासनिक पदाधिकारियों के साथ एक उच्चस्तरीय समीक्षात्मक बैठक की
Kaushlendra Pandey / पटना, 2 मई: सम्राट चौधरी ने आज मुख्यमंत्री सचिवालय में नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रशासनिक पदाधिकारियों के साथ एक उच्चस्तरीय समीक्षात्मक बैठक की। बैठक में राज्य के शहरी क्षेत्रों में आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने, स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने, आवास योजनाओं के विस्तार तथा जनसुविधाओं के विकास पर विस्तृत चर्चा की गई।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि विकास कार्यों में गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि शहरी विकास योजनाओं का लाभ आम लोगों तक तेजी से पहुंचे, इसके लिए सभी परियोजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग की जाए।
बैठक में नगर निकायों की कार्यप्रणाली, चल रही योजनाओं की प्रगति और भविष्य की रणनीतियों पर भी विचार-विमर्श किया गया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि शहरी क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के साथ-साथ स्वच्छ और व्यवस्थित शहरों के निर्माण पर विशेष ध्यान दिया जाए।
#NDA4Bihar #NewBihar #TransformingBihar #UrbanDevelopment #Bihar