Kaushlendra Pandey / चंपारण: बिहार की राजनीति में सामाजिक समरसता और संगठनात्मक मजबूती को लेकर एक नई पहल की शुरुआत हुई है। युवा नेता निशांत कुमार ने आज चंपारण की ऐतिहासिक धरती से ‘सद्भाव यात्रा’ का शुभारंभ किया। इस मौके पर जदयू से जुड़ी अंजुम आरा ने बयान जारी कर इस पहल का स्वागत किया और इसे बिहार की प्रगति तथा सामाजिक एकता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
अंजुम आरा ने कहा कि यह यात्रा न केवल पार्टी संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाएगी, बल्कि समाज के सभी वर्गों को प्रेम, सद्भाव और भाईचारे के सूत्र में जोड़ने का कार्य भी करेगी। उन्होंने निशांत कुमार को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बिहार की जनता का आशीर्वाद और समर्थन उन्हें निरंतर मिलता रहेगा।
उन्होंने आगे कहा कि ‘सद्भाव यात्रा’ के माध्यम से समाज में आपसी विश्वास और एकता को बढ़ावा मिलेगा, जो राज्य के विकास के लिए आवश्यक है।
गौरतलब है कि इस यात्रा के जरिए जदयू नेतृत्व प्रदेशभर में सामाजिक समरसता का संदेश देने और संगठन को मजबूत करने का प्रयास कर रहा है।
























