Kaushlendra Pandey /सम्राट चौधरी ने देश के यशस्वी गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर बिहार की सुरक्षा, सुशासन और समग्र विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की।
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने ट्वीट कर जानकारी दी कि उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री से मार्गदर्शन प्राप्त किया, जिससे राज्य में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने तथा विकास कार्यों को गति देने पर सहमति बनी।
सूत्रों के अनुसार, इस अहम मुलाकात के दौरान बिहार में संभावित मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर भी चर्चा हुई है। माना जा रहा है कि इस पर केंद्रीय नेतृत्व से हरी झंडी मिल गई है, जिससे राज्य की राजनीति में जल्द ही बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह मुलाकात न सिर्फ प्रशासनिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है, बल्कि आने वाले समय में सत्ता संतुलन और संगठनात्मक मजबूती के लिहाज से भी अहम संकेत दे रही है।



























