प्रियंका भारद्वाज /भारत ने हाइपरसोनिक मिसाइल तकनीक में हासिल की बड़ी सफलता, DRDO ने लंबे समय तक एक्टिव कूल्ड फुल स्केल स्क्रैमजेट कंबस्टर का सफल परीक्षण किया।
इस उपलब्धि के साथ भारत उन्नत एयरोस्पेस क्षमता और आधुनिक युद्ध तकनीकों की दौड़ में अग्रणी देशों की कतार में मजबूती से खड़ा हो गया है। परीक्षण में स्वदेशी लिक्विड हाइड्रोकार्बन एंडोथर्मिक फ्यूल, हाई टेम्परेचर थर्मल बैरियर कोटिंग और एडवांस मैन्युफैक्चरिंग तकनीकों का सफल उपयोग किया गया।
DRDO के SCPT फैसिलिटी में हुए इस ग्राउंड टेस्ट ने एक्टिव कूल्ड स्क्रैमजेट कंबस्टर की डिजाइन और अत्याधुनिक परीक्षण सुविधा की क्षमता को भी प्रमाणित कर दिया। विशेषज्ञों के अनुसार यह उपलब्धि भविष्य में हाइपरसोनिक क्रूज़ मिसाइल और अत्याधुनिक रक्षा प्रणालियों के विकास में मील का पत्थर साबित होगी।
#DRDO #HypersonicMissile #Scramjet #IndiaDefense #BreakingNews #MissionShakti #Aerospace #Technology #भारत #DefenceNews



























