सौरभ निगम / प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीदरलैंड्स के हेग में आयोजित भारतीय समुदाय कार्यक्रम को लेकर भावुक ट्वीट किया। उन्होंने कहा कि भारतीय समुदाय का अपार उत्साह और स्नेह उन्हें गहराई से छू गया। प्रधानमंत्री ने कहा कि प्रवासी भारतीयों की ऊर्जा और भारत से उनका जुड़ाव बेहद खास है।
पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में भारतीय समुदाय के गर्मजोशी भरे स्वागत और कार्यक्रम में उमड़ी भीड़ की सराहना की। उन्होंने कहा कि दुनिया के किसी भी कोने में रहने वाले भारतीय, भारत की संस्कृति और मूल्यों को मजबूती से आगे बढ़ा रहे हैं।
#PMModi #TheHague #IndianCommunity #Netherlands #NarendraModi #India



























