Kaushlendra Pandey / आज रांची में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में इंटर एवं स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्यों तथा पर्यवेक्षिकाओं को नियुक्ति पत्र सौंपने का सौभाग्य मिला।
आज यहां उपस्थित आप सभी नव नियुक्त अभ्यर्थियों को नई जिम्मेदारी मिली है, आप और आपके परिवारजनों को इस ऐतिहासिक अवसर पर बहुत बहुत-बधाई, शुभकामनाएं और जोहार।
यह अवसर केवल चयनित अभ्यर्थियों के लिए नहीं, बल्कि झारखंड के शिक्षा क्षेत्र को मजबूत करने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम है।
हमारी सरकार लगातार पारदर्शी तरीके से रोजगार उपलब्ध कराने और बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से जोड़ने हेतु प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।



























