Kaushlendra Pandey /पटना स्थित बिहार चैम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्रीज के प्रांगण में आयोजित “राज्यस्तरीय व्यावसायिक समागम” का उद्घाटन मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया। कार्यक्रम में राज्य के विभिन्न चैम्बर ऑफ कॉमर्स, उद्योग संघों एवं व्यावसायिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उद्योग, व्यापार, निवेश और रोजगार के नए अवसरों को लेकर प्रतिनिधियों के साथ विस्तृत संवाद किया। उन्होंने कहा कि बिहार तेजी से विकास और औद्योगिक प्रगति की दिशा में आगे बढ़ रहा है तथा सरकार राज्य में निवेश को बढ़ावा देने के लिए अनुकूल वातावरण तैयार कर रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य बिहार को उद्योग और व्यापार के क्षेत्र में नई पहचान दिलाना है। इसके लिए आधारभूत संरचना, रोजगार सृजन, उद्यमियों को सुविधाएं तथा निवेशकों को बेहतर माहौल उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने उद्योग जगत से जुड़े प्रतिनिधियों से सुझाव भी मांगे और भरोसा दिलाया कि सरकार व्यापार एवं उद्योग से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न उद्योग संगठनों के प्रतिनिधियों ने बिहार में निवेश की संभावनाओं, व्यापारिक सुविधाओं और रोजगार विस्तार को लेकर अपने विचार साझा किए। समागम में राज्य के आर्थिक विकास और “समृद्ध बिहार” के संकल्प को आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया।
#समृद्ध_बिहार #NewBihar #SamratChaudhary #BiharBusiness #BiharIndustry #Patna #Investment #Employment #BiharNews





























