Kaushlendra Pandey पटना। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि उनकी ईशा फाउंडेशन के संस्थापक एवं प्रख्यात आध्यात्मिक संत Sadhguru से आत्मीय भेंट हुई।
मुख्यमंत्री ने अपने पोस्ट में कहा कि सद्गुरु से मुलाकात के दौरान विभिन्न आध्यात्मिक, सामाजिक और जनकल्याण से जुड़े विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। उन्होंने इस भेंट को प्रेरणादायक बताते हुए सद्गुरु के मार्गदर्शन की सराहना की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन, आध्यात्मिक चेतना और मानव कल्याण के लिए सद्गुरु का योगदान उल्लेखनीय है तथा उनके विचार जनसामान्य को नई ऊर्जा और दिशा प्रदान करते हैं।


























