बांकीपुर के जनादेश का सम्मान करती है भाजपा : संजय सरावगी
बांकीपुर उपचुनाव के जनादेश को भारतीय जनता पार्टी सिर झुकाकर स्वीकार करती है और जनता के निर्णय का सम्मान करती है। लोकतांत्रिक प्रक्रिया में जनता का फैसला सर्वोपरि होता है! वोट क्यों नहीं मिले इसकी गंभीरता से समीक्षा करेंगे! कमियों को समझकर उन्हें दूर करने के लिए पूरी मुस्तैदी से काम करेंगे।
हम विपक्षी दलों की तरह अपनी हार का ठीकरा संवैधानिक संस्थाओं, ईवीएम या चुनाव आयोग पर नहीं फोड़ते। भारतीय जनता पार्टी लोकतंत्र और संवैधानिक व्यवस्थाओं में पूर्ण विश्वास रखती है और आत्ममंथन एवं समीक्षा के माध्यम से अपनी कमियों को सुधारने में विश्वास करती है !