ब्रिक्स युवा शिखर सम्मेलन के प्रतिनिधियों ने केवडिया का किया दौरा
kaushlendra Pandey / गांधीनगर/केवडिया। भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता 2026 के तहत आयोजित ब्रिक्स युवा परिषद बैठक और ब्रिक्स युवा शिखर सम्मेलन के दूसरे दिन ब्रिक्स देशों के युवा प्रतिनिधियों ने गुजरात के केवडिया का दौरा किया।
प्रतिनिधियों ने स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का भ्रमण किया और इसके ऐतिहासिक महत्व के साथ-साथ आसपास विकसित एकता नगर के विकास कार्यों की जानकारी ली।
यह दौरा प्रतिनिधियों के लिए भारत की सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सतत विकास के दृष्टिकोण को करीब से समझने का अवसर बना।
19-20 अगस्त 2026 को गांधीनगर में आयोजित ब्रिक्स युवा परिषद बैठक और युवा शिखर सम्मेलन में ब्रिक्स देशों के युवाओं ने साझा प्राथमिकताओं और आपसी सहयोग को मजबूत करने पर विचार-विमर्श किया।
कंट्री इनसाइड न्यूज़ एजेंसी
#BRICS2026 #BRICSYouth #BRICSYouthSummit #StatueOfUnity #EktaNagar #Gujarat #YouthLeadership #India #कंट्रीइनसाइडन्यूज़एजेंसी