बिहार के विकास से जुड़े मुद्दों पर दिल्ली में महत्वपूर्ण बैठक
kaushlendra Pandey / नई दिल्ली में बिहार के मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में केंद्रीय वित्त एवं कॉर्पोरेट कार्य मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण एवं केंद्रीय विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर के साथ महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में बिहार के विकास और जनहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।
बैठक में भारत-नेपाल जल एवं बांध परियोजनाओं, बजट से जुड़े विषयों, पर्यटन के विकास तथा बिहार के हितों से संबंधित मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया।
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री विजय कुमार चौधरी एवं राज्यसभा सांसद श्री संजय कुमार झा भी उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार के विकास, समृद्धि और जनहित से जुड़े विषयों को केंद्र के समक्ष मजबूती से रखने तथा केंद्र और राज्य के बीच बेहतर समन्वय के साथ विकास कार्यों को गति देने पर जोर दिया।
कंट्री इनसाइड न्यूज़ एजेंसी
#समृद्धबिहार #विकसितभारत #BiharGrowth #SamratChoudhary #BiharDevelopment #BiharNews #BiharPolitics #NewDelhi