राष्ट्रीय खेल दिवस पर उच्च माध्यमिक विद्यालय सहथा भगवानपुर में खेल गतिविधियों का आयोजन
वैशाली। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर शनिवार को उच्च माध्यमिक विद्यालय सहथा, भगवानपुर में शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार एक घंटे की खेल गतिविधियों का आयोजन किया गया। विद्यालय के स्काउट एवं गाइड के नोडल शिक्षक नवनीत कुमार के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न खेल गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया और खेलों के महत्व को समझा।
इस अवसर पर हॉकी के जादूगर एवं महान भारतीय खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के जीवन और खेल उपलब्धियों पर भी चर्चा की गई। विद्यार्थियों को बताया गया कि खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण हैं, बल्कि इससे अनुशासन, टीम भावना, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का भी विकास होता है।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ. संजीव कुमार सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल युवाओं के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने मेजर ध्यानचंद के जीवन से प्रेरणा लेने और खेल के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने के लिए विद्यार्थियों को जागरूक किया।
विद्यालय के शिक्षक एवं छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रीय खेल दिवस को उत्साह और उमंग के साथ मनाया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों में खेलों को लेकर विशेष उत्साह और रोमांच देखने को मिला।
कंट्री इनसाइड न्यूज़ एजेंसी