लोकसेवक आवास में भाजपा की अहम बैठक, पूर्व जिला अध्यक्षों से मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया संवाद
Kaushlendra Pandey / पटना। कंट्री इनसाइड न्यूज़ एजेंसी। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लोकसेवक आवास में भारतीय जनता पार्टी के सभी संगठनात्मक जिलों के सम्मानित पूर्व जिला अध्यक्षों के साथ बैठक की। बैठक में संगठन को और मजबूत बनाने, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के अनुभवों का लाभ लेने तथा पार्टी की आगामी गतिविधियों को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय संगठक (वरिष्ठ कार्यकर्ता संपर्क) नागेन्द्र नाथ त्रिपाठी, बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी तथा प्रदेश संगठन महामंत्री भीखूभाई दलसानिया की गरिमामयी उपस्थिति रही। नागेन्द्र नाथ त्रिपाठी को भाजपा ने वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से संपर्क और संवाद की जिम्मेदारी सौंपी है।
बैठक के दौरान पूर्व जिला अध्यक्षों से संगठनात्मक अनुभवों, जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता और पार्टी के विस्तार से जुड़े विषयों पर सुझाव लिए गए। वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ संवाद को संगठन की निरंतर मजबूती के लिए महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि भाजपा का संगठन कार्यकर्ताओं की मेहनत, समर्पण और अनुशासन की बदौलत मजबूत हुआ है। वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का अनुभव पार्टी के लिए महत्वपूर्ण पूंजी है और उनके मार्गदर्शन से संगठन को नई ऊर्जा मिलती है।
बैठक में पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने तथा संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक प्रभावी बनाने पर भी चर्चा हुई।
भाजपा की ओर से इस बैठक को संगठन और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के बीच संवाद को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।
#BJP4Bihar #NDA4Bihar #BJP #BiharBJP #SamratChaudhary #SanjaySaraogi #NagendraNathTripathi #BhikhubhaiDalsania #CountryInsideNewsAgency