गुजरात में पांच गति शक्ति कार्गो टर्मिनलों की सौगात, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने किया उद्घाटन और शिलान्यास
प्रियंका भारद्वाज / गुजरात में माल ढुलाई और लॉजिस्टिक्स कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गुजरात में पांच गति शक्ति कार्गो टर्मिनलों (GCT) का उद्घाटन, राष्ट्र को समर्पण और शिलान्यास किया।
इन टर्मिनलों के शुरू होने से गुजरात के प्रमुख आर्थिक केंद्रों, बंदरगाहों और बाजारों के बीच माल परिवहन की कनेक्टिविटी मजबूत होगी। इससे माल ढुलाई की क्षमता बढ़ाने और लॉजिस्टिक्स व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने में मदद मिलने की उम्मीद है।
गति शक्ति कार्गो टर्मिनल पहल का उद्देश्य रेलवे के माध्यम से माल परिवहन को बढ़ावा देने के साथ सड़क, बंदरगाह और अन्य परिवहन माध्यमों के बीच बेहतर मल्टीमॉडल कनेक्टिविटी विकसित करना है।
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस अवसर पर शिवलाखा गति शक्ति कार्गो टर्मिनल से मीठापुर के लिए नमक से लदी मालगाड़ी को भी हरी झंडी दिखाई।
कंट्री इनसाइड न्यूज़ एजेंसी की रिपोर्ट