मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने PM मोदी के 76वें जन्मदिवस पर प्रज्ज्वलित किया ‘आशीर्वाद का दीया’, सेवा और राष्ट्रनिर्माण का दिया संदेश
Kaushlendra pandey /पटना: प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 76वें जन्मदिवस के अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज लोकसेवक आवास, पटना में “आशीर्वाद का दीया” प्रज्ज्वलित किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस पर उन्हें शुभकामनाएं दीं और सेवा, समर्पण तथा राष्ट्रनिर्माण के संकल्प को आगे बढ़ाने का संदेश दिया।
उन्होंने कहा कि “आशीर्वाद का दीया” जनकल्याण, विकास और देश के उज्ज्वल भविष्य की कामना का प्रतीक है। दीप प्रज्ज्वलन के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के दीर्घ सार्वजनिक जीवन और राष्ट्रहित में किए जा रहे कार्यों के प्रति शुभकामनाएं व्यक्त की गईं।
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इस अवसर पर बिहार और देश की निरंतर प्रगति, समृद्धि तथा जनकल्याण की कामना की। उन्होंने कहा कि सेवा और समर्पण की भावना के साथ राष्ट्रनिर्माण के संकल्प को निरंतर मजबूत किया जाना चाहिए।
#SamratChoudhary #PMModi #NarendraModi #HappyBirthdayPMModi #AshirwadKaDiya #SevaSankalpAbhiyan #BiharNews #PatnaNews #CountryInsideNewsAgency