रामेश्वर महाविद्यालय में विद्यार्थी सहयोग शिविर संपन्न, छात्रों की समस्याओं का हुआ त्वरित समाधान
मुजफ्फरपुर । रामेश्वर महाविद्यालय, मुजफ्फरपुर में ‘विद्यार्थी सहयोग शिविर’ का आयोजन किया गया । शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों को आवश्यक सहयोग, उचित मार्गदर्शन प्रदान करना तथा उनकी शैक्षणिक व प्रशासनिक समस्याओं का त्वरित करना था।
शिविर में जिला प्रशासन की ओर से शिविर प्रभारी पदाधिकारी अमित कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहे । उन्होंने शिविर में आए विद्यार्थियों से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी कठिनाइयों को गहराई से समझा ।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. श्यामल किशोर के कुशल मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर के माध्यम से विद्यार्थियों को विभिन्न योजनाओं एवं अन्य सुविधाओं से संबंधित विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई । प्राचार्य ने कहा कि ऐसे शिविरों के आयोजन से ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के विद्यार्थियों को अपनी समस्याओं के निवारण के लिए भटकना नहीं पड़ता है ।
इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यार्थी सहयोग शिविर के नोडल पदाधिकारी डॉ. अम्बुजेश कुमार मिश्र ने केंद्रीय भूमिका निभाई। उनके कुशल प्रबंधन के चलते शिविर पूरी तरह अनुशासित और व्यवस्थित रहा । इस अवसर पर महाविद्यालय के विभिन्न विभागों के शिक्षकों एवं गैर-शिक्षण कर्मचारियों ने भी अपना सक्रिय और महत्वपूर्ण योगदान दिया, जिससे शिविर पूरी तरह सफल रहा । छात्रों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे भविष्य में भी आयोजित करने की मांग की।