बिहार में कानून-व्यवस्था पर हाईलेवल बैठक, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने दिए सख्त निर्देश
Kaushlendra pandey /पटना में मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कानून-व्यवस्था और जन सुरक्षा को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक हुई। बैठक में सभी जिलों के डीएम और एसपी शामिल हुए।
मुख्य सचिव ने अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत प्रभावी कार्रवाई करने और पुलिस की फील्ड मॉनिटरिंग बढ़ाने के निर्देश दिए। एसपी को अपने-अपने जिलों की कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी लेते हुए नियमित गश्त और फील्ड विजिट बढ़ाने को कहा गया।
पुलिस मुख्यालय के अधिकारियों को भी जिलों से टैग कर फील्ड विजिट करने और रात्रि विश्राम के माध्यम से जमीनी स्थिति की निगरानी करने के निर्देश दिए गए।
आगामी त्योहारों को देखते हुए स्थानीय इंटेलिजेंस को मजबूत करने और अतिरिक्त सतर्कता बरतने पर भी जोर दिया गया। वहीं, सामाजिक सद्भाव और शांति भंग करने वाली फेक न्यूज के प्रसार पर त्वरित कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में स्पष्ट संदेश दिया गया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना, अपराध पर प्रभावी नियंत्रण और आम लोगों की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।
#BiharNews #Bihar #PatnaNews #BiharGovernment #LawAndOrder #BiharPolice #PratyayaAmrit #CountryInsideNewsAgency